अयोध्या, अप्रैल 11 -- कुमारगंज,संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवगांव चौकी अंतर्गत पालपुर गांव में शनिवार सुबह अधेड़ का शव उसके घर की छत पर कुण्डे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान हेमराज (40) पुत्र छोटे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कुमारगंज थाना प्रभारी सुरेश कुमार पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। चौकी प्रभारी अशोक कुमार पाठक ने बताया कि परिजनों के अनुसार हेमराज ने घटना वाली शाम शराब का सेवन किया था। देर रात किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई, जिससे नाराज होकर पत्नी रात में ही अपने मायके चली गई। इसके बाद हेमराज छत पर सोने चला गया। सुबह जब बेटी उसे जगाने के लिए छत पर पहुंची, तो उसने अपने पिता को कुण्डे से लटका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.