फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 12 -- कायमगंज। कम्पिल क्षेत्र के गांव सिवारा निवासी अंजली छत पर पूजा करने के लिए गई थी छत पर बाउंड्रीवाल न होने के कारण उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाके की आवाज सुन परिजन उधर दौड़े और गंभीर हालत में सीएचसी लाये। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...