छत पर पानी भरते समय 12 साल के बच्चे की करंट, मौत
हाथरस, अप्रैल 28 -- सासनी। क्षेत्र के गांव नगला भीका में घर में आ रही बिजली के तार से करंट की चपेट में आने से 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार की सुबह 12 वर्षीय तुफेल पुत्र आमीन निवासी नगला भीका अपनी छत पर पड़े लिंटर पर पानी भर रहा था। छत पर होकर घर के लिए बिजली का तार जा रहा था। अचानक से पानी में करंट आ गया और तुफेल करंट की चपेट में आ गया। परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो तुफेल बेहोशी की हालत में पानी में पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से महिला की मौत परिवार के लोगों ने बिजली को बंद करवाया और तुफेल को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे । जहां चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.