छत पर टहल रहा छात्र हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसा
कानपुर, मई 24 -- चकेरी। जाजमऊ में शनिवार रात घर की छत पर टहल रहा युवक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। परिजनों ने उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छबीलेपुरवा निवासी मोहम्मद शकील ने बताया कि उनका 22 वर्षीय बेटा मोहम्मद आरिफ बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार को वह चाचा मोहम्मद शाहीम के घर जाजमऊ के रसूलाबाद गया था। रात करीब 10 बजे आरिफ छत पर टहल रहा था, तभी घर के बेहद करीब से गुजर रही 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। तेज धमाके और चीख-पुकार से इलाके में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- जमुई: झाझा रेलवे स्टेशन पर हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक मजदूर का शरीर बुरी तरह जला परिजन आनन-फानन में आरिफ को पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे लालबंगला स्थित दूसरे अस्पताल रेफर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.