उन्नाव, जून 5 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मोहान के रामकोट मोहल्ला निवासी मुन्ना शर्मा का 25 वर्षीय पुत्र शैलेंद्र शर्मा गुरुवार रात करीब 10 बजे घर की छत पर टहल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे जा गिरा। हादसे में शैलेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई मनोज, बहन अंशू समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव को घर ले आए। प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई है। परिजन पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं थे।

हिं...