बदायूं, अप्रैल 1 -- छत पर पानी की टंकी साफ करते समय बंदरों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में वह संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव का है। यहां के रहने वाले लतीफ खान पुत्र जड्डू खान पर बंदरों ने उस समय अचानक हमला कर दिया, जब वह अपने घर की छत पर पानी की टंकी की सफाई कर रहा था। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड वहां आ गया और लतीफ खान ने खुद को बचाने के लिए छत पर छिपने का प्रयास किया लेकिन बंदरों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। हमले से बचने की कोशिश में लतीफ खान पुत्र जड्डू खान संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। ।हादसे के बाद परिजन लतीफ खान को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.