गया, मार्च 1 -- होली को में खपाने को लेकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ी गई। उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के खाजहांपुर में एक अर्द्ध निर्मित मकान की छत से कई झोलों में रखी गई 740 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की। शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि बुनियादगंज थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप होली में बेचने के लिए रखी गई है। इसके बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने शुक्रवार की रात बुनियादगंज थाना क्षेत्र में दस्तक दी। खानजहांपुर मुख्य मार्ग किनारे एक अर्द्ध निर्मित मकान में छापेमारी की। यहां कई झोलों में छिपाकर रखी गईं विभिन्न ब्रांड की 740 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई। 141 लीटर अंग्...