छत पर झांकने का विरोध करने पर पड़ोसी ने लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी
बलरामपुर, मई 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुलवरिया बिराहिमपुर में घर में झांकने का विरोध करना एक युवक और उसके भाई को भारी पड़ गया। आरोप है कि पड़ोसी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ओंकार पुत्र लाल चन्द्र निवासी फुलवरिया बिराहिमपुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 25 मई की सुबह करीब नौ बजे गांव का ही बिन्दु कुमार पुत्र राम विलास पड़ोसी राम मनोहर की छत पर खड़ा होकर उनके घर के अंदर झांक रहा था। ओंकार ने जब इसका विरोध करते हुए उसे ऐसा करने से मना किया तो आरोपी भड़क गया। वह गाली-गलौज करते हुए नीचे आया और विवाद करने लगा। इस दौरान उसने पास में पड़ा डंडा उठाकर ओंकार पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब ओंकार के भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.