फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 30 -- फर्रुखाबाद, कार्यालय संवाददाता। शहर से सटे कुइयांबूट बाईपास पर रविवार की सुबह हाईटेंशन लाइन के करंट से महिला जल गई। आग की लपटें निकलने लगीं। घर के उपकरण जल गये। महिला की हालत गंभीर बनी हुयी है। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले गये हैं।कुइयांबूट बाईपास निवासी संतोष दीक्षित की पत्नी अमिता दीक्षित सुबह पौने नौ बजे करीब अपने घर की छत पर खड़ी होकर जल चढ़ा रही थी। इसी बीच हाईटेंशन लाइन का तार रेलिंग से छू गया और अभी महिला कुछ समझ पाती कि इस बीच उसे जोर का करंट लगा और आग की लपटें निकलने लगीं। इसको देखकर आस पास के लोग हिल गये। किसी तरह से महिला करंट की चपेट से छूटी और छत पर गिर गयी।इसको देखते हुये परिवार के लोग भागे। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लेकर गये। जहां हालत गंभीर होने पर परिजन उसे कानपुर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.