बहराइच, अप्रैल 29 -- बहराइच, संवाददाता। कतर्नियाघाट रेंज के चहलवा गांव में बुधवार रात करीब 2:30 बजे तेंदुए ने आतंक मचा दिया। तेंदुआ अचानक घर की छत पर कूदकर चढ़ गया और वहां बंधी तीन बकरियों को मार डाला। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव निवासी जमील पुत्र नूरी (50) अपने परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए के डर से लोग मवेशियों को भी छत पर ही बांधते हैं। छत ऊंची होने के बावजूद तेंदुए ने हमला कर तीनों बकरियों को मार डाला। शोर सुनकर परिवार जागा और हल्ला मचाया तो तेंदुआ घायल बकरियों को छोड़कर भाग निकला। यह भी पढ़ें- छत पर चढ़कर तीन बकरियों को तेंदुए ने मार डाला ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुए को गांव से खदेड़ा। रात में ही फॉरेस्ट गार्ड अब्दुल सलाम को सूचना दी गई। सुबह वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ से संपर्क करने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.