रामपुर, जून 10 -- सैफनी/शाहबाद। शाहबाद के मोहल्ला मंगोली में बुधवार को एक आवारा सांड़ के मकान की छत पर चढ़ जाने से हड़कंप मच गया। छत पर सांड़ को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सांड़ करीब दो घंटे तक छत पर घूमता रहा। उसके आक्रामक होने की आशंका के चलते कोई भी नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना फैलते ही लोग अपनी-अपनी छतों पर पहुंच गए और सांड़ को देखने के लिए जुटे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सांड़ घबराकर छत से कूद जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। काफी देर तक चले प्रयासों के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें की जाती रहीं। घटना क्षेत्र में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...