उरई, मार्च 8 -- जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में रविवार सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर एक कैमरा युक्त ड्रोन जमालू राईन के मकान की छत पर गिर गया। सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसमें ड्रोन कैमरा पड़ोसी के यहां आयोजित शादी में इस्तेमाल हुआ निकला। रविवार की सुबह मोहल्ला दबगरान में जमालू राईन जागे तो सुबह लगभग छह बजकर 19 मिनट पर उन्हें घर की छत पर कोई चीज गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर पहुंचे तो छत पर एक कैमरा लगा हुआ ड्रोन गिरा हुआ था। इस समय इजराइल और ईरान युद्ध के बीच ड्रोन भी चर्चा में है। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा होने लगी। गृहस्वामी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.