सहारनपुर, मार्च 9 -- देवबंद। घर की छत के ऊपर से होकर जा रही एचटी लाइन की चपेट में आकर बालक करंट लगने से झुलस गया। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। मकान मालिक ने छत के ऊपर से होकर जा रही एचटी लाइन को अन्य स्थान पर बदले जाने की प्रशासन से मांग की है। तल्हेड़ी चुंगी से शहीद की गोहर जाने वाले रास्ते पर फहीम का पुत्र फरहान (11) परिवार के बच्चों के साथ रविवार शाम को घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान छत के ऊपर से होकर जा रही एचटी लाइन पर उसका हाथ टच हो जाने से वह करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। बच्चों के शोर-शराबे की आवाज सुनकर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में रेलवे रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। फरहान के पिता फहीम के मुताबिक उनकी छत के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही है। उसके मुताबिक बार बार मांग के बावजूद भी लाइन को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.