छत पर खेल रहा दो साल का बच्चा नीचे गिरा, रेफर
शाहजहांपुर, जून 12 -- खुटार। गांव महेशापुर निवासी रोहित कुमार की पत्नी सविता देवी ने बताया कि गर्मी के चलते बुधवार रात साढ़े नौ बजे परिवार के लोग छत पर बैठे थे। तभी वह अपने दो साल के बच्चे अक्ष को लेकर छत पर चली गई। काम में व्यस्त होने के कारण अक्ष को देख न पाया और खेलता हुआ छत के किनारे पहुंच गया। इस बीच अक्ष कच्चे रास्ते पर जाकर गिर गया। अक्ष के गिरने से अफरा-तफरी मच गई। सविता देवी अपने परिजनों के साथ एंबुलेंस से उसे खुटार लेकर पहुंची। डॉक्टर ने उसे जिला मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अक्ष को होश नहीं आने परिजन उसे आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। यह भी पढ़ें- छत से गिरा मासूम, सिर में गंभीर चोट लगने पर सैफई रेफर जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.