गोंडा, मई 1 -- परसपुर (गोंडा), संवाददाता।उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम परेटा के चिंता पुरवा में गुरुवार देर शाम निर्माणाधीन मकान की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे अचानक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम छा गया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब आठ बजे ग्राम परेटा निवासी भागवत शरण तिवारी के निर्माणाधीन मकान पर उनके भतीजे अजीत कुमार तिवारी के दो बच्चे आदित्य तिवारी (10) और आकांक्षा (8) छत पर चढ़कर खेल रहे थे। मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत तार गुजरती है। खेलते-खेलते दोनों बच्चे उस तार की चपेट में आ गए, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। घटना इतनी अचानक हुई कि बच्चों को संभलने का मौका तक नही...