छत पर खेलते समय बिजली की चपेट में आया
इटावा औरैया, जुलाई 22 -- उदी। उदी मोड़ इटावा रोड स्थित एक मकान की छत पर खेलते समय एक आठ वर्षीय बालक आज बुधवार अपराह्न लगभग 4 बजे बिजली की चपेट में आ गया। परिजन गंभीर रूप से झुलसे बालक आयुष को जिला अस्पताल ले गए। जहां से बेहतर इलाज हेतु उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोगों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि मकान के ऊपर नजदीक से गुजर रही 33 हजार बोल्ट की बिजली लाइन न तो हटाई जा रही है अथवा न हीं ऊंची की जा रही है। आयुष अपने मौसा जयवीर के यहां कुछ रोज पूर्व ही आया था । यह भी पढ़ें- Mainpuri News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बालिका झुलसी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.