औरैया, फरवरी 17 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के भूरेपुर कलां गांव में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर खेल रहा सात वर्षीय बालक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई और गांव में भी चिंता का माहौल है। भूरेपुर कलां निवासी स्वर्गीय गजोधर सिंह का पुत्र गौरव दोपहर के समय घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलसकर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तुरंत उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे निजी वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.