मऊ, मार्च 23 -- मऊ, संवाददाता। छत पर काम करते समय सोमवार को एक मजदूर सीढ़ी पर चढ़ते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, चिकित्सकों ने बताया कि मजदूर के पैर में फै्रक्चर आया है। गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत घरियां गांव निवासी 40 वर्षीय मुकेश शर्मा राजगीर मजदूरी का काम करता है। नित्य की भांति सोमवार को वह चंथरा गांव में काम कर रहा था। इसी दौरान छत पर चढ़ते समय उसका पैर फिसल गया और वह सीढ़ी से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि उसके पैर में फ्रैक्चर आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.