नैनीताल, फरवरी 24 -- नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र में मंगलवार को एक व्यक्ति किसी काम से अपने घर की छत पर गया हुआ था, जहां करंट का झटका लगने से वो नीचे गिरकर चोटिल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉ. मोनिका कांडपाल ने बताया कि तल्लीताल निवासी 42 वर्षीय कमल पांडे अपने घर की छत पर गिर गया था। उसके सिर पर चोट आई थी और टांके लगाए गए हैं। करंट लगने के चलते मरीज को 24 घंटे के लिए अस्पताल में ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती होने की सलाह दी गई थी, लेकिन वो स्वेच्छा से घर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.