अलीगढ़, अप्रैल 26 -- लोधा, संवाददाता। थाना रोरावर क्षेत्र के शाहजमाल चौकी इलाके की रहमानिया मस्जिद के पास शनिवार सुबह एक महिला की करंट लगने से मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। महिला की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शाहजमाल निवासी परवीन (19) पत्नी ताजुद्दीन शनिवार सुबह घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक तेज धमाके जैसी आवाज आई और बिजली का फाल्ट हुआ, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत मौके की ओर दौड़े। यह भी पढ़ें- हीट वेव की चपेट में आने से महिला की मौत जब लोग छत पर पहुंचे तो महिला गंभीर रूप से झुलस चुकी थी और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो चुकी थी। घटना के समय महिला घर पर अकेली थी। पति मजदूरी करने...