कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- संदीपनघाट के जीवनगंज गांव में रविवार की सुबह छत पर कपड़ा फैलाने गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। ऊपर से गुजरे विद्युत तार की जद में आने से महिला करंट की चपेट में आई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैनी कोतवाली के रघुनाथपुर (पचंभा) गांव की रवीना देवी पत्नी नरेश शनिवार को अपनी मायके जीवनगंज गांव गई थी। रविवार की सुबह वे खेत से वापस आई। कपड़ा धुलने के बाद वह उनको सुखाने के लिए छत पर फैलाने गई। छत के ऊपर से विद्युत तार खींचा गया था। कपड़ा फैलाते समय वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन रवीना को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां व दो बेटे हैं। रवीना की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.