बिजनौर, मार्च 21 -- चांदपुर। तहसील क्षेत्र के गांव टांडा में एक महिला पर अचानक मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। महिला को गंभीर हालत में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है और अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के गांव टांडा निवासी पवन त्यागी की पत्नी निकेता त्यागी शनिवार दोपहर अपने घर की छत पर कपड़े फैलाने गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का एक झुंड उनके ऊपर आकर टूट पड़ा। मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह काट लिया, जिससे वह घबरा गई। किसी तरह निकेता त्यागी छत से नीचे उतरीं और शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे। घटना से घर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने तुरंत उन्हें पास के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सक के अनुसार, समय पर इलाज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.