मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एक ऐसा मॉडल जो बाढ़ग्रस्त इलाकों में भी लोगों को अपनी फसल उगाने का मौका देगा। हाइड्रोकोनिक फॉर्मिंग के माध्यम से छत पर किसान फसल उगा सकेंगे। 9वीं के आयुष और उनकी टीम ने यह मॉडल शुक्रवार को सामने रखा। जिला स्तरीय बाल विज्ञान शोध प्रतियोगिता में अलग-अलग स्कूलों के 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। हाइड्रोकोनिक फॉर्मिंग का मॉडल बनाने वाले बच्चों ने इसके लिए बाढ़ग्रस्त इलाकों में सर्वे किया तब उन्हें यह आइडिया आया। टीम में शामिल आदर्श, सृष्टि ने बताया कि कितना पानी चाहिए, कब देना है, यह सब इस सिस्टम में होगा। इससे हर महीने किसान बाढ़ के समय भी आय कर सकेंगे। इसी तरह आठवीं के आरव, अभिज्ञान ने मल्टीपरपस एग्रीकल्चर सिस्टम बनाया, जिससे किसानों के नुकसान का बचाव किया जा सकेगा। जिलास्तरीय बाल विज्ञ...