भदोही, मार्च 3 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ठंड का मौसम जाने के बाद भी चोरियों पर अंकुश नहीं लग रहा है। रविवार की रात को नगर के ज्ञानपुर रोड स्थित पान मैटेरियल की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। छत की पटिया उखाड़कर अंदर प्रवेश किया और नकदी समेत हजारों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। नगर के नोनियान गली निवासी प्रेमचंद उमर की ज्ञानपुर रोड स्थित बघेल कटरा में किराए के कमरे में पान मैटेरियल, गुटका, सिगरेट आदि की दुकान है। रविवार को देर शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे l सोमवार को प्रातः काल दुकान पर पहुंच तो चोरी की जानकारी हुई। व्यवसायी के पुत्र पप्पू ने बताया कि चोर दुकान के पीछे से उपर चढ़े चोर छत की पटिया तोड़ कर अंदर घुस गए। दुकान के कैश बाक्स में रखा फुटकर पैसा सहित करीब 50 हजार रुपये नकद के साथ कीमती सिगरेट के चार कार्टून एवं अन्य उठा ले ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.