भदोही, मार्च 6 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र वर्मा नामक लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी का शव गुरुवार रात कमरे के पंखे में गमछे के सहारे लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने शुक्रवार को एक युवती और उसकी मां पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी स्वर्गीय लल्लन वर्मा के बेटे सुरेंद्र वर्मा को लोक निर्माण विभाग में मृतक आश्रित पर चतुर्थ श्रेणी में कर्मचारी पद पर नौकरी मिली थी। इन दिनों उनकी तैनाती गोपीगंज के डेंगुरपुर पीपा पुल पर थी। गुरुवार रात भाई जितेंद्र वर्मा को पड़ोसियों ने जानकारी दिया कि युवक का शव पंखे से लटका हुआ है। आनन-फानन में नीचे उतार कर एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषि...