कन्नौज, मार्च 26 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्रेमपुर चौकी क्षेत्र के सैंसारपुर गांव में छत ढह जाने से एक युवती मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया है। ग्राम सैंसारपुर लोधापुर निवासी सुजाता (23) पुत्री सतेंद्र कुमार दुबे अपने घर की ही छत पर किसी काम से गई हुई थी। अचानक पुरानी छत ढह जाने के कारण वह नीचे कमरे में जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। युवती की हालत गंभीर बनी हुई है।-सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.