सिद्धार्थ, दिसम्बर 16 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। क्षेत्र के चेतरा गांव में सोमवार की रात छत ढलाई करने वाली मशीन ले जाने के विवाद में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष की दो लड़कियों समेत तीन घायल हो गए। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। चेतरा गांव निवासी उमेश गुप्त छत की शटरिंग का कार्य करते हैं। सोमवार रात गांव में किसी की छत ढलाई करने के लिए मशीन ले जा रहे थे। इस दौरान पड़ोस के राजेंद्र की छत के छज्जे में मशीन टच हो जाने के कारण दोनों लोगों में बहस होने लगी। उमेश के परिजन भी मौके पर आ गए और राजेंद्र पर डंडे से वार कर दिया। यह देख राजेंद्र की दो लड़कियां अराधना (17) साधना (14) बीच बचाव करने पहुंची तो उनको भी मारकर लहुलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और आरोपियों को रात में ही थाने ...