बदायूं, अप्रैल 11 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी जसा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक मकान की छत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में घर के अंदर मौजूद महिला सरोज यादव, पत्नी शिव नारायण, मलबे की चपेट में आने से घायल हो गईं। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने उन्हें मलबे से बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा। छत गिरने से घर में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई और अन्य कीमती सामान दबकर पूरी तरह नष्ट हो गया है। पीड़िता ने बताया कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है, जिससे परिवार के सामने अब जीवन-यापन का संकट पैदा हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.