उन्नाव, अप्रैल 6 -- पुरवा, संवाददाता। छत गिरने से मलबे में दबकर सोमवार दोपहर युवक की मौत हो गई। आनन फानन में परिजनों व ग्रामीणों से जब तक बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी। क्षेत्र के सुम्हारी खुर्द गांव के रहने वाले 23 वर्षीय आलोक पुत्र संतराम सोमवार दोपहर खेत से वापस घर आया और कमरे में लेट गया। जहां लगभग साढ़े पांच बजे ईंटों की बनी पुरानी व जर्जर छत उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह ईंटों के मलबे में दब गया। छत गिरने की आवाज सुनकर अन्य परिजन कमरे में पहुंचे। जहां आलोक को मलबे में दबा देख ग्रामीणों की मदद से उसे मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस को दी। मौके पर लेखपाल वैक्रांत ने जांच पड़ताल की है। आलोक को मौत से पिता संतराम, भाई सतीश, अनूप बहन शुभी रो-रोकर बेहा...