कानपुर, नवम्बर 24 -- सनिगवां के सावित्री नगर में सोमवार सुबह एक कमरे की छत तोड़ते समय जर्जर छत भर भराकर तीन मजदूरों पर गिर पड़ी। जिससे तीनों मजदूर घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया। एक मजदूर की हालत गंभीर होने पर उसे हैलट रेफर किया गया है। जगईपुरवा निवासी अरविन्द कुमार पाल का सनिगवां स्थित सावित्री नगर में प्लॉट है। जिसमें बाउंड्रीवॉल होने के साथ साथ एक कमरा बना है। सोमवार सुबह महाराजपुर के रूमा निवासी 50 वर्षीय राजाराम, तकदीर अली और नर्वल के पाली बेहटा निवासी 40 वर्षीय सोमनाथ कमरे की छत को तोड़ने का काम कर रहे थे, तभी जर्जर छत भरभराकर तीनों मजदूरों पर गिर गई। इससे तीनों बुरी तरह से घायल हो गये। पुलिस ने तीनों को कांशीराम अस्पातल में भर्ती कराया। जहां से सोमनाथ को हैलट रेफर किया गया है। थाना प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.