लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- शहर के मोहल्ला ईदगाह में मंगलवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। चोर छत के रास्ते से अंदर दाखिल हो गए। नगदी समेत लाखों का जेवर उठा ले गए। मालिक को घटना की जानकारी सुबह हो सकी। उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर एएसपी ने कोतवाली पुलिस के साथ मौका मुआयना किया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मोहल्ला ईदगाह निवासी शुभम सिंह ने बताया कि उनके घर से सटे एक घर निर्माणाधीन है। उनका मोहल्ले में ही एक दूसरा घर है। वह मंगलवार की रात अपने दूसरे घर में थे। इस घर में ताला पड़ा हुआ था। देर रात चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हो गए। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखी सोने की चेन, झुमके, नाक की बाली, पायल समेत अन्य जेवर व करीब तीन लाख रुपये की नकदी उठा ले गए। चोरी गए जेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.