देवरिया, मार्च 13 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। सीढ़ी लगा कर छत के रास्ते मकान में घुसे चोर करीब साठ लाख के सोने के आभूषण व चांदी के बर्तन चुरा ले गए। शादी के बाद घर वापस लौटे परिवार के लोगों की नजर खुली आलमारी पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस को इसकी सूचना दी। मकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। गौरीबाजार के खैराबनुआ निवासी धनंजय राय के बहन की 10 मार्च को शादी थी। पूरा परिवार गोरखपुर फारेस्ट क्लब में शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जाता है कि शादी के बाद परिवार घर लौटा। परिवार के लोग कमरे में दाखिल हुए तो आलमारी खुली मिली। आलमारी में रखे बाक्स का ताला व लाकर तोड़ कर उसमे रखा करीब 450 सोने का आभूषण व ढाई किलो चांदी का बर्तन गायब मिला।सोने के आभूषणों व चांदी के बर्तनों की कीमत 60 लाख बताई जाती है। सात हजार नक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.