बलिया, अप्रैल 17 -- नगरा। इलाके के मलप हरसेनपुर गांव में बुधवार की रात एक मकान में घुसे चोर लाखों रुपये का सामान और नगदी समेट ले गये। इसकी जानकारी होते ही गांव में खलबली मच गयी। बतया जाता है कि गांव निवासी निखिल गौतम के परिवार के लोग रोज की तरह भोजन करने के बाद मकान के अलग-अलग हिस्सों में सो गये। इसी बीच छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए चोर आलमारी, बक्सा आदि को तोड़कर उसमें मौजूद करीब 1.20 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवर, कपड़े आदि कीमती सामान लेकर फरार हो गये। गुरुवार की सुबह जगने के बाद इसकी जानकारी हुई तो भीड़ जुट गयी। इसके बाद मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...