छत के रास्ते घुसे चोरों ने समेटा नगदी और जेवर
बलिया, जून 30 -- बेल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र के शमसुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात छत के रास्ते घुसे चोर नगदी और लाखों रुपये के जेवर समेट ले गये। मंगलवार की सुबह इसकी जानकारी होने पर हलचल मच गयी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि गांव के रहने वाले धनंजय कुमार के परिवार के लोग रोज की तरह देर शाम भोजन करने के बाद सो गये। इसी बीच बांस की सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते घर के अंदर दाखिल हुए चोर कमरों में मौजूद सूटकेश और बक्सा आदि को तोड़कर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये नगद और लगभग दो लाख रुपये मुल्य के सोने-चांदी के आभूषण समेटकर चले गये। मंगलवार की तड़के घरेलू कार्य के लिए जगी महिलाओं को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद लोगों की भीड़ जमा हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.