छत के रास्ते घुसे चोरों ने समेटा कीमती सामान
बलिया, मई 18 -- बेल्थरारोड (बलिया)। कस्बा के मालगोदाम रोड निवासी आदर्श जायसवाल के घर में घुसे चोर रविवार की रात कीमती सामान समेट ले गये। सोमवार को इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर सुराग लगाने का प्रयास किया लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बताया जाता है कि आदर्श अपनी दादी को लेकर बलिया इलाज कराने गया था। रविवार को सभी वहीं पर एक रिस्तेदारी में रुक गये। सोमवार को घर पहुंचे तो अंदर के कमरों का ताला तोड़कर दाखिल हुए चोर बक्सा-आलमारी, सूटकेस आदि को तोड़कर उसमें मौजूद कीमती सामान लेकर फरार हो गये थे। मुख्य दरवाजे में लगा सुरक्षित था। इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि चोर छत के रास्ते मकान के अंदर पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.