बस्ती, जून 3 -- सल्टौआ (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सोनहा थानाक्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला रामनगर चौराहे पर स्थित एक किराने की दुकान में चोरी की घटना सामने आई है। छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते चोर अंदर घुसे और दरवाजे को तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। दुकान में रखा किराने के कीमती सामान के साथ ही गल्ले में रखी तीन हजार नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। दुकान खोलकर जब दुकानदार अंदर घुसा तो सारा सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना सोनहा थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। इसी थानाक्षेत्र के अमरौली शुमाली टोला रामनगर चौराहे पर राजनरायन मिश्र ने किराना की दुकान खोल रखी है। यह भी पढ़ें- बिरौल : उछटी में किराना दुकान में लाखों की चोरी उन्होंने बताया कि रविवार देर रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। सोमवार की सुबह किसी क...