नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, का. सं.। विवेक विहार इलाके में चोरी के इरादे से छत के रास्ते घर में घुसे चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। भीड़ ने आरोपी की पिटाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित 56 वर्षीय नरेश मिलानी विवेक विहार फेज-1 में रहते हैं। 19 जनवरी की शाम करीब 6.15 बजे उनकी पत्नी ने शोर मचाया, जिसके बाद चोर भागने लगा। इस बीच आसपास के लोगों ने चोर को धरदबोचा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.