छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने लाखों की चोरी की
गाजीपुर, जून 27 -- नंदगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नंदगंज थाना क्षेत्र के नैसारा गांव निवासी राकेश पांडेय पुत्र भीम पांडेय के घर में शुक्रवार की रात चोरों ने छत के रास्ते प्रवेश कर लाखों का सामान पार कर दिया। चोर बक्से में रखे कपड़ों के साथ करीब तीन थान आभूषण तथा 30 हजार रुपये ले गए। राकेश पांडेय के अनुसार भोर में करीब तीन बजे जब उनकी नींद खुली तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। जांच करने पर चोरी की जानकारी हुई। चोर एक अटैची, दो बैग और जेवरात समेत अन्य सामान ले गए। बाद में बक्सा घर से कुछ दूर सिवान में मिला, लेकिन उसमें रखा कीमती सामान, गहने और 30 हजार रुपये नकद गायब थे। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर चली गई। चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। थाना प्रभारी नंदगंज अतुल कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.