आजमगढ़, मई 19 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कोठियां गांव में चोर छत के रास्ते घर में घुसे चोर नकदी, जेवर समेत करीब साढ़े चार लाख से अधिक के सामान उठा ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की। रानी की सराय थाना क्षेत्र के कोठियां गंव निवासी मनोज पांडेय निजी विद्यालय चलाते हैं। पत्नी राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर में नौकरी करती है। घर पर इस समय पेंटिंग का काम चल रहा है। रविवार की रात में परिवार के लोग घर के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। चोर घर के बगल में स्थित चाहदीवारी के सहारे छत पर पहुंच गए। यह भी पढ़ें- चनपटिया में दंपति के बंद घर में चोरी इसके बाद सीढ़ी से होते हुए घर में घुस गए। कमरे मे रखे आलमारी और बक्से को खंगाल डाला। पीड़ित ने बताया कि चोर ढाई लाख नकदी, दो लाख से अधिक के सोने-चादी के जेवर उठा ले गये। घट...