इटावा औरैया, मार्च 30 -- क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ज्वालापुर में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। ग्राम ज्वालापुर निवासी अशोक कुमार शनिवार रात अपने घर पर अकेले सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोर पीछे के रास्ते से घर की छत पर चढ़ गए और वहां से अंदर प्रवेश कर गए। चोरों ने बड़ी ही शातिर तरीके से घर में घुसकर पहले स्थिति का जायजा लिया और फिर जीने के रास्ते ऊपरी मंजिल तक पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने कमरों में रखे सामान को खंगालना शुरू कर दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी और बक्सों को खंगालते हुए करीब 15 हजार रुपये की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.