बस्ती, मार्च 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के छावनी थानांतर्गत लखना गांव में चोरों ने रविवार/ सोमवार की देर रात एक घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी व बक्से का लॉक तोड़ कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार की सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस साक्ष्य संकलन कर छानबीन में जुट गई है। लखना गांव निवासी राधिका पाठक मुंबई में रहकर कामकाज करते थे। वर्तमान में वह गांव में ही रहकर खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात परिवार के सदस्य बरामदे व कमरे में सो रहे थे। देर रात छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। इसकी भनक परिवार के किसी सदस्य को नहीं लग सकी। चोरों ने अलमारी व बक्से में रखे जेवरात व कैश चुरा लिया और भाग निकले। सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.