गंगापार, जुलाई 3 -- थाना क्षेत्र के जोकनई मजरा नेवारी गांव में बीती रात चोरों ने एक घर में छत के रास्ते घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद चोर बॉक्स साथ ले गए और घर से करीब 400 मीटर दूर नहर किनारे उसे खाली हालत में फेंककर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित अवधराज सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में परिवार सो रहा था। सुबह बेटी संध्या ने कमरे में बॉक्स गायब देखा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर नहर किनारे बॉक्स मिला, लेकिन उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर, नकदी और अन्य कीमती सामान गायब थे। सूचना पर डायल 112 और कौंधियारा पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि घटनास्थल के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के स...