फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 24 -- कंपिल, संवाददाता। एक घर में बुधवार रात चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला मांझगांव निवासी पीड़ित सतीश माथुर ने बताया कि रात वह एक शादी समारोह से लगभग दो बजे घर लौटे थे। उनके पुत्र और पुत्रवधू छत पर सो रहे थे, जबकि पत्नी आंगन में थीं। सतीश माथुर स्वयं मुख्य दरवाजे पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घर में घुस गए। कमरों के दरवाजे बंद थे, लेकिन उनमें ताला नहीं लगा था। चोरों ने उस बक्से को निशाना बनाया, जिसमें रखे गए सोने-चांदी के जेवरात थे। सतीश माथुर के अनुसार, बक्से से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का ओम पेंडल, मांग टीका, सोने के कुंडल, चांदी की पायल और अन्य कीमती आभूषण चोरी हुए हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमा...