हरिद्वार, जून 26 -- ऋषिकुल कॉलोनी में गुरुवार देर रात एक चोर छत के रास्ते घर में घुसकर लैपटॉप, मोबाइल फोन और स्मार्टवॉच चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित पवन कश्यप ने बताया कि देर रात चोर छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हुआ और कमरे में रखे लैपटॉप, मोबाइल तथा स्मार्टवॉच पर हाथ साफ कर दिया। इसी दौरान आहट होने पर उनकी नींद खुल गई। उन्होंने तुरंत चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी एक के बाद एक छतों से छलांग लगाते हुए फरार हो गया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में संदिग्ध युवक घटना के बाद सड़क पर जाते हुए दिखाई दिया है। यह भी पढ़ें- छत के रास्ते घर में घुसा चोर, लैपटॉप, मोबाइल और स्मार्टवॉच लेकर फरार पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा न...