छत के रास्ते घर में घुसकर दस लाख के सामान की चोरी
जौनपुर, जून 19 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के खजुरन गांव में बुधवार की रात चोरों ने छत के सहारे घर मे उतरकर दो कमरों का ताला तोड़कर 10 लाख रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। गांव निवासी जय प्रकाश शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चोर छत पर चढ़कर मेरी भाभी दुर्गावती देवी के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखा एक पायल और दस हजार रुपये नकदी उठा ले गए। इसके बाद चोर सीढ़ी के सहारे आंगन में आकर मेरी पुत्र वधू रोली के कमरे का ताला तोड़कर सोने के चार कंगन, अगूंठी, चेन, नथिया, दो लाकेट, मंगलसूत्र, चार फोंफी तथा चांदी के चार पायल, एक करधन, एक छल्ला, एक हाफ पेटी व अन्य आभूषण उठा ले गये। भुक्तभोगी के अनुसार चोरी गये आभूषणों की कीमत लगभग दस लाख रुपये बतायी गयी। एसओ फूलचन्द पाण्डेय ने कहा कि घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.