बहराइच, मार्च 28 -- पयागपुर , संवाददाता। एक युवक का शनिवार दोपहर में छत के पंखे से शव लटकता मिला। जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की है। खुदकुशी की वजह का पता नही चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पयागपुर थाने के पीलखाना मोहल्ले निवासी दीपू (25) पुत्र बरसाती बिजली मिस्त्री का काम करता था। वह दोपहर में कही से काम कर घर आया। कुछ देर बाद दीपू का घर के कमरे में छत के पंखे में फंदे से शव लटकता मिलने से परिजनों में हाहाकार मच गया । परिजनों के इसकी सूचना थाने पर दी। थानाध्यक्ष दीपक सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम बुलाई गई। शव को उतरवाकर तहकीकात की गई। थानाध्यक्ष पयागपुर दीपक सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.