छत के पंखे में लगी आग, युवक झुलसा
बुलंदशहर, मई 25 -- नरसेना। उत्तर भारत में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी का असर अब घरेलू उपकरणों पर भी साफ दिखने लगा है। नरसेना कस्बे में रात एक दर्दनाक हादसा हो गया जब लगातार चलने के कारण छत के पंखे में भीषण आग लग गई। पंखे के नीचे सो रहा युवक आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक नरसेना निवासी ऋषि राणा रोज की तरह रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। गर्मी बहुत ज्यादा होने के कारण उसने छत का पंखा तेज स्पीड पर चलाया और गहरी नींद में सो गया। रात करीब 2:30 बजे अचानक पंखे की मोटर ओवरहीट हो गई। मोटर से पहले चिंगारियां निकलीं और देखते ही देखते पूरी मोटर में आग लग गई। आग लगने के कुछ ही सेकंड बाद जलता हुआ पंखा टूटकर सीधा ऋषि के बिस्तर पर आ गिरा। बिस्तर पर पड़े गद्दे और चादर ने तुरंत आग पकड़ ली। आग की लपटों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.