बलरामपुर, मई 30 -- जरवा, संवाददाता। कोतवाली जरवा क्षेत्र के ग्राम लौकी खुर्द पिपरी में शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे में करंट लगने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी आठ माह की गर्भवती है, जिससे परिजनों का दुख और बढ़ गया है। गांव निवासी मुकेश दुबे शुक्रवार रात करीब नौ बजे भोजन करने बैठे थे। इसी दौरान बिजली आने पर उन्होंने पंखा चलाने की कोशिश की, लेकिन पंखा चालू नहीं हुआ। पत्नी उर्मिला के अनुसार बिजली बोर्ड के पास एक तार बाहर निकला हुआ था। मुकेश पंखे की वायरिंग ठीक करने लगे, तभी करंट प्रवाहित तार उनके हाथ से चिपक गया और वह जोरदार झटके के साथ फर्श पर गिर पड़े। यह भी पढ़ें- करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसी...