छत के कुंडे से लटकता मिला युवक का शव
संतकबीरनगर, मई 24 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव में एक युवक का शव घर के कमरे में छत की कुंडे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।बसवारी गांव निवासी महेंद्र उर्फ मतलू शर्मा पुत्र गंगा प्रसाद शर्मा ने शनिवार को अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के लोग घर में ही मौजूद थे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। दरवाजा खोलकर देखा गया तो महेंद्र का शव छत के कुंडे से लटक रहा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.