छत के कुंडें से लटकता मिला युवक का शव
बहराइच, जून 10 -- कैसरगंज । कैसरगंज थाने के देवलखा गांव में बुधवार सुबह सूरज वर्मा (25) पुत्र अरविंद वर्मा का शव छत के कुंडें से लटकता मिला । वह घर पर अकेला था। बुधवार की सुबह देर तक दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने आवाज लगाई। ,अंदर से कोई आवाज ना आने पर ग्रामीणों ने दरवाजे पर दस्तक दी। दरवाजा खोलने पर सूरज वर्मा का शव छत के कुंडे से लटकता मिला। घटना की सूचना ग्रामीणों ने गोंडा में रह रहे उनके परिजनों को दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तहकीकात की । लाश उतरवा कर लाश का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.